कुशीनगर, अप्रैल 4 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरवा-पिपरा कनक मार्ग पर बंजरही टोला के सामने शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में राइस मिल में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर ने गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शाहजहांपुर जिले के इंदरपुर थाना कटरा निवासी सर्वेश (41) पुत्र हेमकरन पटहेरवा क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की देर शाम वह सड़क किनारे थे, तभी तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख ड...