मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- गोरौल, हिसं। सराय अफजल गांव के समीप सोमवार को पिकअप ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार सवार महुआ थाने के मांगूराही निवासी वैद्यनाथ साह के 36 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत हो गई। वहीं, 11 वर्षीया पुत्री और नौ वर्षीय पुत्र घायल हो गए। विकास मुजफ्फरपुर जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन विकास कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। विकास के बेटे और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास के पिता सदमे में हैं। विकास की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप जब्त कर ली है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि फरार पिकअप चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमा...