बगहा, मई 7 -- मझौलिया। गुरुवार को ठरेसरी चौक पर पिक अप व बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक चालक सुरेंद्र कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस की टीम ने घायल बाइक चालक को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा।पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और पिक अप को अपने कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने इसकी पुष्ठी की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक के उछलने से गिरकर एक महिला घायल यह भी पढ़ें- सड़क पार कर रहे अधेड़ को वाहन ने मारी ठोकर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.