गोरखपुर, जुलाई 23 -- बड़हलगंज। क्षेत्र के ग्राम चौतिसा के पास गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे फोरलेन पर खड़ी एक निजी स्कूल बस के पास खड़े कंडक्टर को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल की पहचान अशोक जायसवाल (40) निवासी हनुमान नगर के रूप में हुई है। घायल के भाई कन्हैया जायसवाल ने बताया कि अशोक एक निजी स्कूल बस में कंडक्टर का कार्य करते हैं। बस फोरलेन किनारे खड़ी थी और अशोक उसके पास खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आई एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: स्कूल से लौट रहे शिक्षक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर सिर में गंभीर चोट लगी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शिक्षक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर यह भी पढ़ें-...