आजमगढ़, अप्रैल 24 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरायभादी गांव के पास शुक्रवार को पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन के साथ फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सरायभादी गांव निवासी 13 वर्षीय विकास यादव पुत्र हीरालाल यादव क्षेत्र के गोपाल इंटर कालेज बड़हलगंज में कक्षा छह का छात्र था। पिता हीरालाल खरिहानी बाजार में मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर विकास साइकिल से सामान लेने के लिए बाजार गया था। घर लौटते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध व किशोरी की मौत जिससे वह घायल हो गया। उसे लेकर लोग सीएचसी पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद ...