पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
बरेली, अप्रैल 9 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार शोरूम के गोदाम में ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी के गांव धनतिया निवासी 65 वर्षीय चंद्रपाल गंगवार पुत्र स्व.ओमकार सिंह परसाखेड़ा के गोदाम में ड्यूटी के बाद बुधवार सुबह छह बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। झुमका तिराहे को पार करते समय बिलवा से आई मुर्गियों से भरी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। पिकअप पलट कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में चंद्रपाल गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप पलटने से बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.