गंगापार, अगस्त 19 -- ब्लॉक तिराहे के पास देर रात प्रतापगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सवार शिक्षक और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र के बेली गांव निवासी 43 वर्षीय सलाहउद्दीन मऊआइमा के मलखानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार रात वह पत्नी 40 वर्षीय अरमा बेगम के साथ कार से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। ब्लॉक तिराहे के पास प्रतापगढ़ की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिय...