मऊ, मार्च 16 -- मुहम्मदाबाद गोहना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मऊ मुख्य मार्ग पर सोमवार को लगभग 11 बजे सड़क पार कर रहे खुरहट निवासी 30 वर्षीय राजन यादव को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...