अंबेडकर नगर, सितम्बर 21 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर नगपुर के पास सप्ताहभर पहले पिकअप की टक्कर से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। हंसवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर साबुकपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार का पुत्र निखिल 12 सितंबर की सुबह मोटरसाइकिल से जलालपुर से रामगढ़ की ओर जा रहा था। नगपुर के पास अयोध्या हॉस्पिटल के सामने पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से नगपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक की ...