रामपुर, मई 1 -- मिलक असद खां निवासी एक बुजुर्ग किसान शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। गांव से पैदल दवाई लेने निकले किसान को मुर्गे से भरी एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक असद खां निवासी बुजुर्ग किसान नवी जान हाजी अपने घर से पैदल ही छपर्रा के लिए निकले थे। उन्हें अपने खेत की फसलों के लिए दवाई लानी थी। जैसे ही वह रूस्तमनगर मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही मुर्गे से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवी जान सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत दौड़कर घायल किसान को संभाला और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.