पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सिपाही और होमगार्ड घायल
बदायूं, जून 20 -- बदायूं/कादरचौक। तेज रफ्तार और लापरवाही से पिकअप चलाते हुए पुलिस की सरकारी चीता बाइक में टक्कर मारकर दो पुलिसकर्मियों को घायल करने के मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।कादरचौक थाना क्षेत्र में ब्लॉक के सामने शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस की चीता बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उप निरीक्षक अजयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा पिकअप तेज गति से लहराते हुए निकली और कुछ दूर आगे जाकर गंजडुंडवारा रोड की ओर अपनी साइड में चल रही चीता बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी पर तैनात सिपाही सचिन पोशवाल पिकअप के नीचे फंस गए, जबकि होमगार्ड राजवीर सिंह उछलकर सड़क किनारे जा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.