गुमला, मार्च 21 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट-गुमला रोड पर पिंजरा डिपा के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान टेपसा टोली निवासी 40 वर्षीय सुरेश इंदवार,10 वर्षीय महिमा इंदवार और पांच वर्षीय रेशम इंदवार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना ब्लाइंड स्पॉट के पास हुई। जहां अचानक सामने आए पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.