चित्रकूट, मई 4 -- बरगढ़। थाना क्षेत्र स्थित घाटी में छतैनी मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक लवलेश साहू निवासी शाहपुर थाना बदौसा व लवकुश निवासी ओरन थाना बिसंडा जनपद बांदा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो लोग गोइयाखुर्द से निमंत्रण कर वापस लौट रहे थे। पिकअप कर्वी से बरगढ़ जा रहा था। दोनो को सीएचसी मऊ में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनो को इलाज के कहीं बाहर ले गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...