सीतामढ़ी, जून 29 -- ज्ञान रंजन रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के थुम्मा स्थित राम जानकी मठ के समीप रविवार की संध्या हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गाढ़ा पंचायत के समहौती धनुषी वार्ड संख्या-1 निवासी बच्चे लाल पासवान के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी है।

दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार रोहित कुमार रविवार शाम करीब सात बजे रुन्नीसैदपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में उसने अचानक बाइक की ब्रेक लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और युवक को रौंदते हुए मौके से फरार हो गई।

घटनास्थल की स्थिति दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे एनएच पर कुछ सम...