पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
कोडरमा, जून 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि ढाब थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा नदी के समीप बुधवार को एक पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गडगी पिहरा निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से डोमचांच से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ढाब की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीखे मोड़ के पास उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और घायल युवक की मदद की। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.