कन्नौज, अप्रैल 7 -- पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना सौरिख क्षेत्र के दारापुर बरेठी निवासी संजय सिंह उर्फ रिंकू (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह मंगलवार को दवा लेने के लिए बाइक से फर्रुखाबाद गए थे। उसी शाम वापस लौटते समय तालग्राम-तेरा जाकेट मार्ग पर आदमापुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजय सिंह और उनके साथ बाइक पर सवार अमित पुत्र सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पिकअप का टायर फटने से वह मौके से भाग नही सका। सूचना पर पहुंची गुरसहायगंज पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने संजय सिंह को मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.