फतेहपुर, फरवरी 2 -- औंग,संवाददाता। थाना क्षेत्र के टिकरा करचलपुर के पास शनिवार देर रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सवार दो साथी गंभीर घायल हो गए। एक घायल ने ही पिता को फोन कर हादसे की जानकारी दी। तब जाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोहरे के चलते हादसे की आशंका जताई जा रही है। बकेवर थाना के टिकरा गांव निवासी 20 वर्षीय अमन अपने साथी सबीन और अभिषेक उर्फ नीशू के साथ बाइक से रात करीब साढ़े नौ बजे औंग कस्बे से घर लौट रहे थे। कोहरा अधिक होने के कारण सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में घायल सबीन ने ही अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सबीन के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए, जहां हालत लगातार नाजुक बनी रही। इलाज के दौरान सबीन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.