अमरोहा, फरवरी 19 -- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव काई मुस्तकम निवासी सोनू व सतीश बुधवार शाम ख्यालीपुर से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़-हसनपुर मार्ग पर रहरा के पास अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.