इटावा औरैया, मार्च 17 -- थाना क्षेत्र के पाली बम्बा चौराहे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला साबित खां लखना निवासी 19 वर्षीय शीलू पुत्र सर्वेश, 22 वर्षीय प्रियांशु पुत्र अमरीश और 17 वर्षीय रोहित उर्फ अंशुल पुत्र अरविंद भरथना के एक मैरिज होम से कैटरिंग का काम कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे पाली बम्बा चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकअप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.