पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार
गुमला, मई 30 -- भरनो, प्रतिनिधि। एनएच-43 पर कुसुमबाहा बाजार के समीप शनिवार को एक पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सिंगरौली गांव निवासी एतवा उरांव (40वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एतवा उरांव अपने ससुराल मोरगांव से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गुमला से रांची की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप में खाली कैरेट लदा हुआ था और संभावना है कि वह टमाटर अनलोड कर रांची की ओर लौट रहा था। बताया जाता है कि चालक पुलिस की नजर से बचने के लिए हाइवे छोड़कर मलगो मोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.