पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
अयोध्या, अप्रैल 10 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में बीकापुर-रेवतीगंज मार्ग पर ग्राम रामदासपुर मझौली के पास अज्ञात पिकअप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गयी। ग्राम कोडरा ब्रह्मनान निवासी धर्मेन्द्र कुमार 20 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे अपने साथी रोहित कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित कुमार का इलाज किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद सदमे में रही मृतक की पत्नी इन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.