अयोध्या, मार्च 23 -- मवई, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग से लिंक रोड भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर सोमवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पासिन पुरवा गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पिकअप वाहन को रोककर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर, रुदौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान पासिन पुरवा निवासी ठाकुर प्रसाद (37) पुत्र विश्राम की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल रामबाबू निवासी दत्तपुरवा थाना दरियाबाद का इलाज जारी है। थाना प्रभारी शशिकांत यादव न...