पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
बागपत, अक्टूबर 14 -- बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव गांव में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बुलेरो पिकअप ने किसान की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बड़ागांव निवासी कुलदीप त्यागी ने बताया कि उनके बड़े भाई विद्या भूषण त्यागी बुधवार की सुबह सैदपुर मार्ग पर स्थित खेतों में काम करने गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक से खेत से घर वापस जा रहे थे। बड़ागांव-सैदपुर मार्ग पर स्थित मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से आ रही बुलेरो पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने की आवाज सुनते ही आसपास खेत में काम करने वाले किसान दौड़कर वहां पहुंचे तो बुलेरो कार को लेकर चालक भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर प्रधान दिनेश त्यागी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.