लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ,संवाददाता। बीकेटी इलाके में शुक्रवार देर रात तेज पिकअप ने बाइक सवार किशोर को टक्कर मार दी। डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। महिंगवा के गुलालपुर निवासी जान मोहम्मद मजदूरी करते है। परिवार में पत्नी नूर जहां, तीन बेटे और तीन बेटी है। पिता ने बताया कि फुरकान (17) बाइक रिपेरिंग का काम करता था। शुक्रवार देर रात फुरकान बाइक से घर जा रहा था। तभी कुम्हारावां चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि फुरकान करीब पांच फुट हवा में उछला और सिर के बल सड़क पर जा गिरा। यह भी पढ़ें- बोलेरो की टक्कर से 15 वर्षीय बालक की मौत, चालक मौके से फरार सौ शैय्या अस्पताल में डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पिकअप ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स...