रामपुर, मई 28 -- बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं दो भाइयों को पिकअप में रौंद दिया।हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से एक को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आनन फानन में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस पर शव को ना देखने देने और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद भी हादस के तीन घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे। हादसा बुधवार को नगर के हाईवे बाईपास स्थित क्योरार कट के समीप हुआ।नगर के मोहल्ला बसीरनगर निवासी 28 वर्षीय सर्वेश अपने भाई अरविंद के साथ मीरगंज थाना के ग्राम गोरा हेमराजपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे।इसी दौरान हाइवे बाईपास पर तेज रफ्तार पिकअप ...