देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिला के हंसडीहा-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर रामगढ़ मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक चालक 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार ममेरा भाई 25 वर्षीय बंधन कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रही पिकअप वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पीछे बैठा युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना हंसडीहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.