पिकअप की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी चौराहे के समीप कड़ा रोड पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने पीआरडी जवान को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी जवान को आननफानन सिराथू सीएचसी ले जाया गया। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव का 38 वर्षीय महताब अली पुत्र नासिर अली पीआरडी जवान था। इन दिनों उसकी ड्यूटी यातायात विभाग में लगी थी। बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह यातायात पुलिस के साथ सैनी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीआरडी जवान कड़ा रोड पर यातायात व्यवस्था में लगा था। इसी दौरान सैनी से कड़ा कि ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। लोग कुछ समझ पाते तब तक पिकअप चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.