पिकअप की टक्कर से पलटा ऑटो, युवक की मौत, चालक सहित दो घायल
लखनऊ, मई 23 -- काकोरी, (लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित छंदोईया पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक मो. कलीम (37) को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। माल थाना क्षेत्र के नबिपनाह निवासी किसान लड्डन के बेटे मो. कलीम प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार सुबह वे गांव निवासी ऑटो चालक जब्बार के साथ दुबग्गा जा रहे थे। हरदोई रोड पर छंदोईया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही पिकअप ने ऑटो को साइड से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.