पिकअप की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल, सड़क जाम- पेज 5 लीड
औरंगाबाद, मई 20 -- ।दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के ममरेजपुर के समीप एनएच-120, दाउदनगर-गोह-गया मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान अंछा पंचायत के ठाकुर बिगहा निवासी 33 वर्षीय कुंदन महतो उर्फ साधु के रूप में हुई है। वह जनेश्वर मेहता के पुत्र थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड चिकित्सक की इलाज के दौरान मौतपरिवार का आक्रोश दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शहीद प्रमोद सिंह चौक के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन अपनी 28 वर्षीय पत्नी बिंदु कुमारी के साथ गोह थाना क्षेत्र के बहुरिया वर्मा स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.