लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ-हरदोई हाईवे पर जश्न रिजॉर्ट फिरोजपुर के पास शुक्रवार दोपहर में विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो भाइयों को चपेट में ले लिया। सड़क दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान हरदोई में गौसगंज निवासी अखिलेश और गणेश के रूप में हुई है। सड़क हादसे में अखिलेश के सिर में चोट आई हैं। गणेश का दाहिना पैर टूट गया है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई बाइक से लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान सड़क हादसा हो गया। लोगों ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। वहां हालत गंभीर देख दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.