पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
अंबेडकर नगर, मई 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़करनगर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के उकरा गांव के पास का है। जहां देर रात अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों युवक घर वालों के मना करने के बाद भी किसी काम से अकबरपुर गए थे और देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उकरा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अंकित यादव (20) पुत्र नंदलाल निवासी महमूदपुर, थाना इब्राहिमपुर तथा शिवांशु सिंह (18) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.