हरदोई, जनवरी 29 -- पाली। तेज रफ्तार पिकअप ने वैरियर चौराहे के पास दो बाइकों को टक्कर मार दी। इससे दो बाइकों पर सवार पांच दोस्त गंभीर घायल हो गए। पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजा। तीन युवकों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव भाहपुर निवासी शोभित, संतोष, विजय, पृथ्वीराज, अमिरता निवासी अभिषेक के साथ दो बाइकों से गर्रा पुल पर मोबाइल से रील बनाने गए थे। लौटते समय वैरियर चौराहे के आगे नगर पंचायत के स्वागत गेट के पास पाली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पूर्व दिशा में सड़क किनारे गहरी खाई में उतर गई। लोगों के मुताबिक, पिकअप में काफी लोग सवार थे, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.