लखनऊ, जून 4 -- सरोजनीनगर। बंथरा थानाक्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्नाव हसनगंज के कुरौली निवासी विवेक मौर्या अपनी रिश्तेदार अनामिका और रुबी संग बुधवार को बंथरा कटी बगिया से बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पीटीसी कंपनी के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में विवेक और अनामिका को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित विवेक की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...