पिकअप की टक्कर से डॉक्टर घायल, 20 मीटर तक घसीटता ले गया चालक
हरदोई, मई 20 -- शाहाबाद। कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार डॉक्टर गंभीर घायल हो गए। तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डॉक्टर की बाइक पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई। भागने के चक्कर में चालक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका। इसके बाद घायल डॉक्टर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम खुजकीपुर निवासी बीएमएस कुलदीप मौर्य शाहाबाद स्थित अपने अस्पताल के लिए बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से आ रहे थे। जैसे वह ग्राम ककरघटा के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप डाला ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनकी बाइक पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.