इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के कस्बा लखना स्थित कालिका देवी मंदिर पर पूर्णिमा के अवसर पर झंडा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ शुक्रवार को हादसा हो गया। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चौहान निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे लखना नहर पटरी मार्ग पर मानपुरा गांव के पास आरवीएस वाटर पार्क के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सटाकर निकाल दिया। हादसे में ट्रॉली में बैठी शिवानी पत्नी विवेक निवासी नगला महासुख फिरोजाबाद, आरुषि पुत्री शिवरतन, रेखा देवी पत्नी अनिल निवासी नगला चौहान घायल हो गईं। वहीं दिव्या पुत्री चतुर सिंह भी चोटिल हुई, जिसे परिजन अपने साथ ले गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.