पिकअप की टक्कर से टेंपो पलटा, पांच घायल
गिरडीह, जुलाई 1 -- हीरोडीह। हीरोडीह थाना के कोदम्बरी-मंडरो मुख्य मार्ग पर विदेशी शराब दुकान के समीप मंगलवार को एक टेंपो पलट गया। जिससे चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मवेशियों का चारा लदा एक पिकअप वैन साइड लेने के क्रम में टेंपो से टकरा गया। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में कर लिया। यह भी पढ़ें- पिकअप ने टेंपो को मारी टक्कर, चार यात्री घायल वहीं टक्कर मारने वाला पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार वाहन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.