बहराइच, अगस्त 22 -- जरवलरोड , संवाददाता। लखनऊ -मगोंडा रेलवे प्रखंड पर जरवलरोड चौराहे के निकट शनिवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे फाटक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फाटक उछल कर रेलवे की हाईटेंशन विद्युत लाइन ओएचई से जा टकराया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन फाटक के पास नहीं पहुंची और बड़ा रेल हादसा टल गया।

दुर्घटना का समय दर असल शनिवार शाम करीब 7:07 बजे गोरखपुर से गोमतीनगर जा रही 15081 इंटरसिटी एक्सप्रेस के जरवलरोड स्टेशन से रवाना होने के बाद फाटक को बंद किया गया था। ट्रेन के गुजरने के बाद गेटमैन रवि कुमार फाटक खोल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर फाटक से जा टकराई । टक्कर से फाटक ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन से जा टकराया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ और रेलवे के अधिकार...