गाजीपुर, अप्रैल 20 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार को रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 25 बी-1 पर एक पिकअप वाहन की टक्कर से गेट का बूम टूट गया। घटना उस समय हुई जब चालक बंद हो रहे फाटक को पार करने का प्रयास कर रहा था। टक्कर के बाद बूम ऊपर लगे ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) तार से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। औड़िहार से इंजीनियरिंग टीम ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त ओएचई तार की मरम्मत शुरू की। करीब दो मीटर तार बदलने के साथ ही गेट का बूम भी दुरुस्त किया गया। यह भी पढ़ें- ट्रक की ठोकर से रेलवे गुमती का बूम टूटा,केस दर्ज मरम्मत कार्य के दौरान करीब एक घंटे का ब्लॉक लिया गया, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। आरपीएफ उप निरीक्षक हरिनाथ यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.