प्रयागराज, जनवरी 31 -- प्रयागराज, संवाददाता। कौशाम्बी निवासी एक छात्रा की शुक्रवार को पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसा मुंडेरा मंडी के पास हुआ। छात्रा शहर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चरवा थानाक्षेत्र के समसापुर निवासी भइया लाल प्रजापति की तीन संतानों में इकलौती बेटी 22 वर्षीय नेहा प्रजापति मुंडेरा में किराए पर रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार दोपहर वह स्कूटी से कमरे पर लौट रही थी। मुंडेरा मंडी के गेट नंबर दो के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। वह गाड़ी में फंसकर कई मीटर तक घिसटी जिससे उसे गंभीर चोट आई और मौके पर मौत हो गई। पुलिस हादसे की खबर पाकर परिजन भी रोते-विलखते शहर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश उपाध्याय ने बताया कि हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.