इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- इटावा। ऊसराहार क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुदरैल गांव निवासी 80 वर्षीय सुघर सिंह पुत्र मातादीन 10 अप्रैल को साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। कुदरैल गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सुघर सिंह घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल सुघर सिंह को सीएचसी सरसई नावर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार रात सुघर सिंह ने दम तोड़ दिया। सुघर सिंह किसानी करते थे और उनके दो बेटे हैं। घटना के बाद पत्नी राधा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.