पिकअप की टक्कर से घायल श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- खुटार। पिकअप की टक्कर से घायल धनसिंहपुर निवासी श्रद्धालु राजेश कुमार (36) की शनिवार सुबह करीब तीन बजे लखनऊ के केजीएमयू मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब पांच दिनों से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंचा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 18 अगस्त को धनसिंहपुर गांव के करीब 60 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जल भरने जा रहे थे। अठकोना मोड़ के पास बारिश के दौरान ट्रॉली पर तिरपाल बांध रहे राजेश और मुकेश को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद श्रद्धालुओं ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गंभीर हालत में राजेश को पीलीभीत के बाद लखनऊ रेफर किया गया था। 19 अगस्त को उसकी पत्नी किशोरी देवी ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.