आजमगढ़, मई 26 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद । निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीदाबाद मोड़ के पास हुई दुर्घटना में घायल किशोर की उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। जबकि उसके ममेरे भाई का उपचार चल रहा है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद माज शनिवार की दोपहर अपने ममेरे भाई 24 वर्षीय गनी निवासी सिहीपुर थाना निजामाबाद के साथ बुलेट से ननिहाल जा रहा था। फरीदाबाद मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिअकप ने टक्कर मार दी। जिससे बुलेट सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नजदीकी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मोहम्मद माज की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया था। शहर के एक निजी अस्पताल में माज को भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। वह दो भाई और दो बहन में छोटा था। मौत की खबर मिलने स...