आजमगढ़, अप्रैल 26 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह निवासी दुर्घटना में घायल बावर्ची की उपचार के दौरान शनिवार की दोपहर में मौत हो गई। चार दिन पूर्व वह दुर्घटना में घायल हुआ था। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उसका उपचार चल रहा था। बरदह निवासी 46 वर्षीय राजेश गोंड की बरदह बाजार में मिठाई की दुकान है। वह शादी-विवाह समेत अन्य कार्यक्रमों में मिठाई और भोजन बनाने का काम करता था। चार दिन पूर्व अपने 20 वर्षीय पुत्र प्रवेश गोंड के साथ जौनपुर गया था। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकरामगंज बाईपास पर पिअअप ने पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- पिकअप ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत जिससे दोनों घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र को 108 एंबुलेंस से जौनपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरी ने राजेश गोंड ...