आजमगढ़, जुलाई 1 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गुलवा नहर के पास सोमवार की रात करीब 11 बजे पिकअप की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के समय कार सवार वाराणसी से घर लौट रहे थे। घायलों को शहर के निजी अस्पतल में भर्ती कराया गया। रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव निवासी कार चालक 37 वर्षीय अजीत सिंह, 25 वर्षीय गौरव सिंह, 28 वर्षीय शैलेश सिंह और 25 वर्षीय आर्यन सिंह सोमवार को किसी काम से वाराणसी गए थे। रात में सभी कार से घर लौट रहे थे। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवा नहर के पास पहुंचे। इस दौरान पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार और पिकअप में टक्कर, चार लोग घायल जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चारों लोग घायल हो गए। उन्हें बिलरियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर ...