लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- ढखेरवा चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शिक्षिका और मासूम बच्चे घायल हो गए। शिक्षिका नीलम मौर्या अपनी कार से रमियाबेहड़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जम्मोहरा जा रही थीं। जैसे ही वह ढकेरवा चौराहे पर पहुंचीं तभी निघासन कि तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शिक्षिका सहित बच्चों को चोटें आईं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला, ढकेरवा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने पीछा करके धौरहरा रोड पर पिकअप को पकड़ लिया। पढ़ुआ थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.