कौशाम्बी, जून 20 -- थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव का राम सुमेर पुत्र शीतल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह रिक्शा लेकर सैनी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कमासिन गांव के समीप फरीदागंज मार्ग पर उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...