बदायूं, मार्च 2 -- बिल्सी, संवाददाता। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर रविवार की दोपहर विधायक आशुतोष मौर्य के पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार लोडर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाट विक्रेता की मौत हो गई। हादसे म दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी मोनू 19 वर्ष पुत्र प्रेमपाल और लालाराम बाइक से गांव खैरी की ओर से अपने घर को लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हा...