पिकअप की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी कार,पांच गंभीर
अयोध्या, जून 14 -- बीकापुर, संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए दर्शननगर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान विमल वर्मा (25) पुत्र रामकृपाल वर्मा, प्रियांशु वर्मा (26) पुत्र अरुण वर्मा, अमन वर्मा (28) पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.