पिकअप की चपेट में आया बाइक सवार
जौनपुर, अप्रैल 27 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव स्थित फोरलेन हाइवे पर रविवार की दोपहर एक बाइक सवार तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी अनिल दुबे बाइक से अपने रिश्तेदार के घर रामपुर जा रहे थे। वह पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 56 से फोरलेन हाइवे पार कर रहे थे। इसी दौरान जौनपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। धक्के के बाद युवक किसी तरह बच गया, लेकिन बाइक पिकअप में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित पिकअप को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अररिया: अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.