पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध मजदूर की मौत
देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि देवघर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के समीप गुरुवार शाम सड़क हादसे में 58 वर्षीय वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना के आगेय गांव निवासी लगभग 58 वर्षीय हितलाल दास के रूप में की गई है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सालो हेंब्रम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार शाम हितलाल दास मजदूरी का काम समाप्त कर पैदल अपने घर लौट रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.